
आज का दिन: केरल में CPM ने 33 विधायकों का काटा टिकट, बोल्ड स्टेप के पीछे क्या है कारण?
AajTak
कल केरल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने अपने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें माकपा समर्थित नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी.
कल केरल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने अपने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें माकपा समर्थित नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी. सीएम पिनराई विजयन अपनी मौजूदा सीट धर्मादम से ही लड़ेंगे. छह मंत्रियों को फिर से क़िस्मत आज़माने का मौक़ा मिला है लेकिन पाँच के टिकट कट गए. कुल 33 विधायक ऐसे हैं जिन्हें फिर से पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाने जा रही. इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. हमने तिरुअनंतपुरम में हमारे सीनियर रिपोर्टर गोपीकृष्णनन से बात की और पूछा कि इस बोल्ड स्टेप के पीछे पार्टी की समझ क्या है? पश्चिम बंगाल में पहले दौर के चुनाव के लिए नॉमिनेशन के साथ ही चुनावी प्रचार और ज़ोर पर है. कल शाम तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने चुनावी अभियान में नंदीग्राम पहुँची थीं लेकिन वो एक हादसे का शिकार हो गईं. धक्कामुक्की के दौरान उनके पाँवों में चोट पहुँची. TMC ने आरोप लगाया कि उनके पैर कुचलने की कोशिश की गई. उधर बीजेपी ने कहा कि अगर हमला हुआ है तो चुनाव आयोग मामले की सीबीआई जांच करा ले. बंगाल चुनाव को हमारे साथी अनुपम मिश्रा कवर कर रहे हैं, उनसे ही सुनिए, ये पूरी घटना कैसे घटी और कैसे पॉलिटिसाइज़ हो गई.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







