
आज का दिन: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस क्यों नहीं कर पा रहे मंत्रिमंडल विस्तार?
AajTak
महाराष्ट्र की क़ानूनी लड़ाई का सुप्रीम कोर्ट में आज ही होगा शंखनाद? नूपुर शर्मा कीनई याचिका में क्या बातें कही गई हैं? क्या इस बार सर्दी से पहले LAC पर सब ठीक हो पाएगा? और क्यों ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मरवा दीं लाख़ों मधुमक्खियां? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे, लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
महाराष्ट्र की लड़ाई में कहां फंसा क़ानूनी पेंच?
राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग कल पूरी हो गई. शिवसेना के सांसदों ने उद्धव ठाकरे को इस बात पर मजबूर कर दिया कि वे ओपोजिशन कैंडिडेट यशवंत सिन्हा के बजाय द्रौपदी मुर्मी को पार्टी का सपोर्ट दें, उद्धव ने दिया भी. लेकिन इससे बग़ावत ऐसा लगता है उन सांसदों की नहीं थामी जा सकी. कल महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैम्प ने शिवसेना की बैठक की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में शिवसेना के 14 सांसद ऑनलाइन शामिल हुए. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि आज मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज कुछ शिवसेना सांसदों के साथ दिल्ली आएंगे. यहां अमित शाह और पीएम मोदी से उनकी मुलाकात भी सम्भव है. एक और बात, कल शिंदे गुट ने जो बैठक की थी इसमें मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करके नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई. साथ ही सीएम शिंदे को शिवसेना पार्टी का नया नेता भी चुन लिया गया है लेकिन उद्धव को पार्टी प्रमुख के पद से नहीं हटाया गया है, इसके क्या मतलब निकाले जाएं और इसकी वैलिडिटी कितनी है? और जो आज दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रहने की रिपोर्ट्स हैं, क्या उस दौरान महज़ कुछ सांसदों को लेकर शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश होगी या फिर इसे कल सुप्रीम कोर्ट में महराष्ट्र से जुड़े कई मुद्दों पर होने वाली सुनवाई से जोड़कर देखें?
नूपुर शर्मा और अग्निपथ स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मसअलों पर सुनवाई भी होनी है. नम्बर 1, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई होगी. जहां जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच के सामने ये मामला होगा. इससे पहले 1 जुलाई को इसी बेंच ने नूपुर की पिछली याचिका पर सुनवाई की थी. तब बेंच ने तीखे कमेंट करते हुए याचिका सुनने से ही मना कर दिया था. ऐसे में, आज जब इसी बेंच के सामने नूपुर शर्मा एक नई याचिका लेकर पहुंची हैं तो परिस्थितियां तब से अब तक कितनी बदली हुई हैं और नूपुर शर्मा ने आज किन बिंदुओं के मद्देनजर कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है? वहीं दूसरी सुनवाई है अग्निपथ स्कीम पर. अलग-अलग इन याचिकाओं में योजना पर फिलहाल रोक लगाने से लेकर उसे रद्द करने जैसी मांगें रखी गई हैं. किस ने ये याचिकाएं दायर की हैं और सरकार जो इस योजना को रिफॉर्म की तरह पेश कर रही, वो इन याचिकाओ पर क्या सोचती है?
क्या सर्दी से पहले ठीक होंगे LAC पर हालात?
चीन व्यापार के मोर्चे पर भले हमारा यार हो लेकिन उससे सटे इंडो-चाइना बॉर्डर एरियाज में तकरार का भी लम्बा-चौड़ा इतिहास है. साल 2020 में अप्रैल-मई के महीने में सैन्य झड़प हुई दोनों देशों के सैनिकों के बीच…ख़ासकर, एलएलसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के नज़दीक. इसी साल 6 जून को तय हुआ कि कोर कमांडर लेवल की बैठक होगी ताकि तनातनी और टेंशन दो न्यूकिलयर पॉवर कंट्रीज के बीच कुछ कम हो लेकिन क़रीब हफ्ते भर बाद ही 15 जून को झड़प हिंसक हुई और दोनों ओर के कई जवान शहीद हो गए. स्टेटस को में भी तब्दीली की बातें हुईं. और फिर यथास्थिति बहाल करने के लिए शुरू हुई दोनों देशों के कोर कमांडर लेवल की बातचीत आगे बढ़ी. 16वें दौर की बातचीत हो चुकी. कई बार बैठकें 9 से 12 घण्टे तक चलीं. अभी रविवार को ही विवादित जगहों से चीनी सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर चर्चा हुई. भारतीय सीमा के चुशूल-मोल्डो में सैन्य अधिकारी मिले लेकिन जानकार कहते हैं कि यथास्थिति अब तक बहाल नहीं हो सकी है. दो ठंड बीत जाने के बाद इस बार के ठंड से पहले चीज़ें कैसी हैं ग्राउंड पर और कहां तकरार अब भी जस की तस है?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








