
आज का दिनः नए चरण की ओर बढ़ रही है रूस-यूक्रेन की जंग?
AajTak
रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. क्या ये युद्ध के नए चरण की शुरुआत है या इसकी कड़ी मात्र? चुनाव आयोग की ओर से उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे, दोनों गुट को नया नाम, नया निशान दिए जाने के फैसले का फायदा किसे होगा? यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को कैसे याद किया जाएगा?
यूक्रेन में नए रूसी हमलों की शुरूआत हो गई है. क्रीमिया के एक पुल पर हुए धमाके के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कल कहा कि सोमवार को रूस की ओर से जो भी स्ट्राइक हुई, ये क्रीमिया के पुल पर हुए हमले का बदला था और आगे ऐसी हिमाकत हुई तो इससे भी बड़े हमले किए जाएंगे. उधर यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हैं.
भारत ने यूक्रेन में हुए हालिया हमलों पर चिंता जताई है तो चीन ने एक उम्मीद कि हिंसा जल्द खत्म होगी. लेकिन दोनों मेन स्टेकहोल्डर्स का जो रुख है, इनको सामने या परदे के पीछे से हथियार रिसोर्स देने वालों का, वो फिलहाल कम से कम ऐसी कोई उम्मीद नहीं जगा रहा. जर्मनी, यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम भेजने को तैयार हुआ है तो अमेरिका, फ्रांस, यूरोपीय यूनियन ने मदद की बात दोहराई है. उधर बेलारूस ने भी रूस के साथ कदमताल करने की बात कही है. G-7 की एक आपातकालीन बैठक में जेलेंस्की मौजूद रहने वाले हैं. क्या ये चीजें इस को युद्ध एक नए चरण की ओर धकेल रही है या ये पहले ही से चल रही घटनाक्रम की एक और कड़ी भर है?
उद्धव-शिंदे में से किसे होगा चुनाव आयोग के फैसले का फायदा?
कभी एक दूसरे के बगलगीर रहे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की अपनी-अपनी शिव सेना है या यूं कहें कि शिवसैनिकों का गुट है. चूंकि दावा दो है और सिंबल एक, पार्टी का नाम एक तो केस चुनाव आयोग के सामने पहुंचा हुआ था. कल इसमें एक अहम फैसला हुआ. कमीशन ने उद्धव ठाकरे गुट को शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के तौर पर रिकग्नाईज किया है और सिम्बल अलॉट किया है मशाल.
इसका इस्तेमाल नजदीकी उपचुनाव में किया जा सकेगा. वहीं, एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग ने 'बालासाहेबांचीशिवसेना' के तौर पर मान्यता दी है. उनका सिंबल क्या होगा, इस पर अभी फैसला होना है. शिंदे गुट ने जो त्रिशूल, उगता सूरज और गदा का प्रस्ताव दिया था, वो खारिज कर दिया गया है. इलेक्शन कमीशन के इस फैसले से सियासी और चुनावी तौर पर किसको एक पुश मिला है और किस के लिए ये ऑर्डर मायूस करने वाला है?
कैसे याद किए जाएंगे मुलायम सिंह यादव?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







