
आज इंडिगो की 1900 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, 9वें दिन सर्विस पूरी तरह बहाल करने की तैयारी
AajTak
इंडिगो संकट के बीच एयरलाइन ने ऑपरेशंस को स्थिर बताते हुए माफी मांगी और मंगलवार को 1,800 से ज्यादा उड़ानें संचालित कीं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 10 फीसदी उड़ान कटौती का आदेश दिया है. DGCA जांच कर रहा है. रिफंड और सामान वापसी तेज की गई.
पिछले कई दिनों से चल रहे इंडिगो संकट और यात्रियों के सामने आई कई तरह की चुनौतियों के बाद, आज एयरलाइन की सर्विसेज बहाल होने की उम्मीद है. इंडिगो के सीईओ ने कहा कि ऑपरेशन स्थिर है और उन्होंने यात्रियों के सामने आई परेशानी के लिए माफ़ी मांगी है. इंडिगो ने मंगलवार को 1,800 से ज्यादा उड़ानें भरीं और बुधवार को यह तादाद करीब 1,900 होने की उम्मीद है.
वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो की नियोजित फ्लाइट्स में 10 फीसदी की कटौती का आदेश दिया है. यह फैसला एयरलाइन में व्यवस्था बहाल करने और रद्दीकरण को कम करने में मदद के लिए लिया गया है. एयरलाइन ने कहा कि वह कटौती का पालन करेगी और पहले की तरह अपने सभी गंतव्यों को कवर करती रहेगी.
इंडिगो ने कड़े सुरक्षा नियमों के लिए योजना बनाने में फेल रहने के बाद पूरे देश में हजारों फ्लाइट्स रद्द कर दी थीं. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंगलवार शाम को अपडेट देने के लिए मंत्रालय में बुलाया गया.
नागरिक उड्डयन मंत्री का सख़्त रुख...
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "इंडिगो के आंतरिक क्रू रोस्टर विफलता, उड़ान समय-सारणी और अपर्याप्त संचार की वजह से कई यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा." उन्होंने लोकसभा में भी कहा कि कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: चिड़िया उड़े, तोता उड़े... मगर इंडिगो ना उड़े! यात्री ऐसे ले रहे मजे, वीडियो वायरल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










