
आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में निधन, राजनाथ सिंह ने उनकी मुलाकात को किया याद
AajTak
भारतीय राष्ट्रीय सेना को आजाद हिंद फौज के नाम से भी जाना जाता है. भारतीय राष्ट्रवादियों द्वारा 1942 में इंपीरियल जापानी सेना के संरक्षण के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए इस शस्त्र बल का गठन किया गया था.
भारतीय राष्ट्रीय सेना में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में शुक्रवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में देश की सेवा की थी. वह 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) में शामिल हुए थे. वह सुभाष चंद्र बोस के करीबी थे. आईएनए सिंगापुर और मलेशिया में विभिन्न प्रमुख जातीय समूहों, हिंदुओं, मुसलमानों और सिखों का एक संग्रह था.
सिंगापुर में भारतीय दूतावास ने की पुष्टि
दिवंगत ईश्वर लाल सिंह के भतीजे मेलविंदर सिंह ने पीटीआई को बताया, “हमें अपने चाचा (ईश्वर लाल सिंह) के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है. 5 अगस्त, 2022 को उनका निधन हो गया. सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने निधन की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया- “हम आईएनए के दिग्गज ईश्वर लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.''
राजनाथ सिंह ने 2019 में की थी मुलाकात
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ईश्वर लाल सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया- एक अपूरणीय क्षति! INA के दिग्गज, मेजर (सेवानिवृत्त) ईश्वर लाल सिंह ने असाधारण साहस और परिश्रम के साथ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी. मुझे नवंबर 2019 में अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान उनके साथ अपनी बातचीत याद आ रही है. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार के प्रति संवेदना. शांति.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









