
'आजादी के बाद ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ...', ऑपरेशन सिंदूर पर खड़गे को नड्डा का जवाब
AajTak
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब देश पर आतंकवादी हमला हुआ, तब पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा रहा. उन्होंने बिना शर्त समर्थन की बात कही. खड़गे ने ये भी कहा कि जो आतंकी हमारे लोगों को मारकर भागे हैं, वे अब भी फरार हैं. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘मध्यस्थता’ वाले बयान को राष्ट्र का अपमान बताया.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सदन में बोलते हुए कहा कि जब देश पर आतंकवादी हमले हुए, तब पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा रहा. उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस ने सरकार को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था, ताकि देश एकता के साथ आतंक के खिलाफ खड़ा रह सके. इस पर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 'आजादी के बाद इस तरह का ऑपरेशन नहीं हुआ.'
राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "खड़गे जी ने ऑपरेशन के विस्तृत विवरण पर चर्चा शुरू की जो नियम के विरुद्ध है. हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे. आजादी के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसा ऑपरेशन कभी नहीं हुआ." उन्होंने कांग्रेस चीफ खड़गे के बोलने पर कहा, "यह क्या है? कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा और हम जो कहेंगे वही रिकॉर्ड में जाएगा."
यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session Live: 'आजादी के बाद ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ...', ऑपरेशन सिंदूर पर खड़गे को नड्डा का जवाब
जेपी नड्डा ने क्यों किया LoP खड़गे का विरोध?
सदन के नेता जेपी नड्डा ने राज्यसभा में खड़गे को जवाब देते हुए कहा, "सबसे पहले मैं उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं. विपक्ष के नेता ने नियम 267 के तहत चर्चा शुरू नहीं की. ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर चर्चा नियम 267 का उल्लंघन है. इसे नियम 167 के तहत किया जाना चाहिए."
जेपी नड्डा ने कहा, "बाहर यह गलत संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं चाहती. हम चर्चा करेंगे. कृपया इसे स्पष्ट करें." इस पर राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा, "मैं पूर्ण चर्चा सुनिश्चित करूंगा, मैंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया जाता है."

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








