
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कृषि संस्थानों को पीएम ने दिया ये लक्ष्य, देखें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के कृषि जगत को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने मंगलवार को 35 नई फसलों की वैरायटी देश को समर्पित की हैं. इसके अलावा पीएम द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट (National Institute of Biotic Stress Management) रायपुर के नए परिसर का भी लोकार्पण किया गया. बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट 58 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है. इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय कृषि हमेशा से वैज्ञानिक रही है. क्योंकि यहां पहले से कहा जाता रहा है कि खेत की जुताई जितनी गहरी की जाती है, बीज बोने पर उपज भी उतनी ज्यादा होती है. मोदी ने बताया कि फसलों की नई वैरायटी मौसम की मार से निपट सकती हैं. साथ ही साथ पहले से ज्यादा पोषक भी हैं. आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कृषि संस्थानों को पीएम ने लक्ष्य भी दिए. देखिए क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










