
आजादी का 75वां साल कैसे मनाएंगे? पीएम मोदी ने बताए ये 5 फैक्टर
AajTak
भारत की आजादी के 75 साल होने के अवसर पर कार्यक्रमों के लिए गठित 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति की आज बैठक हुई जिसकी अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में देश की आजादी के आंदोलन की भावना की झलक दिखनी चाहिए. इसमें 1947 से लेकर अब तक दुनिया के सामने अपनी उपलब्धियों को दिखाना चाहिए.
भारत की आजादी के 75 साल होने के अवसर पर कार्यक्रमों के लिए गठित 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति की आज बैठक हुई, जिसकी अगुआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में देश की आजादी के आंदोलन की भावना की झलक दिखनी चाहिए. इसमें 1947 से लेकर अब तक दुनिया के सामने अपनी उपलब्धियों को दिखाना चाहिए. इसके लिए जन भागीदारी जरूरी है. पीएम मोदी ने बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल का यह पर्व एक ऐसा होना चाहिए जिसमें स्वाधीनता संग्राम की भावना और उसके त्याग का साक्षात अनुभव हो सके. पीएम ने कहा कि हमारे देश का शायद ही कोई ऐसा स्थान हो, कोई ऐसा कोना हो जहां से किसी न किसी भारत माता के बेटे-बेटी ने अपना बलिदान नहीं दिया हो. उन सबके बलिदान, उनकी कहानियां भी जब देश के सामने आएंगी तो वो अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा का स्रोत होने वाला है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










