
आजम, जुगेंद्र, सोलंकी... एक हफ्ते में जेल से बाहर आ गए सपा के ये 5 नेता, क्या अखिलेश को मिलेगी ताकत?
AajTak
उत्तर प्रदेश की सियासी फिजा क्या बदल रही है? यह सवाल इसीलिए उठ रहा है कि आजम खान के जेल से बाहर आते ही सपा नेताओं की रिहाई की झड़ी लग गई है. पिछले एक सप्ताह में सपा के आधा दर्जन नेता जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं, क्या इससे अखिलेश यादव को सियासी ताकत मिल पाएगी?
उत्तर प्रदेश की सियासत में सितंबर माह का आख़िरी सप्ताह समाजवादी पार्टी के लिए नई उम्मीद लेकर आया है. योगी सरकार में एक के बाद एक सपा के कई दिग्गज नेताओं को अलग-अलग मामलों में जेल जाना पड़ा था. अदालत से अब उन्हें राहत मिलनी शुरू हो गई है, जिसके चलते कोई 23 महीने बाद तो कोई 34 महीने और कोई 39 दिन बाद जेल से रिहा हुए हैं.
पिछले दस दिनों में सपा के क़रीब आधा दर्जन बड़े नेताओं को अदालत से राहत मिली है, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए हैं. सबसे पहले आज़म खान 23 महीने के बाद रिहा हुए, उसके बाद जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर यादव तो मंगलवार को इरफ़ान सोलंकी 34 महीने के बाद जेल से बाहर निकले हैं.
वहीं, मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी भी 39 दिन के बाद जेल से रिहा हुए हैं तो उनके बड़े भाई अब्बास अंसारी पहले ही ज़मानत पर बाहर हैं. विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेताओं को जिस तरह से रिहाई मिल रही है, वह अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के लिए हौसला बढ़ाने वाला माना जा रहा है. अखिलेश इसे न्याय की जीत बता रहे हैं तो भाजपा का कहना है कि ये नेता ज़मानत पर बाहर आए हैं, अदालत ने बरी नहीं किया है.
आज़म खान 23 महीने बाद जेल से रिहा
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर सबसे ज़्यादा सपा के राष्ट्रीय महासचिव और दिग्गज मुस्लिम चेहरा आज़म खान पर पड़ा. योगी सरकार में आज़म के ख़िलाफ़ क़ानूनी शिकंजा कसा कि एक के बाद एक क़रीब 104 मुक़दमे उन पर दर्ज हो गए, लेकिन एक-एक कर सभी मामलों में उन्हें ज़मानत मिल गई. आज़म खान 23 सितंबर को 23 महीने के बाद जेल से बाहर निकले हैं.
26 फ़रवरी 2020 को आज़म खान पहली बार रामपुर में गिरफ़्तार हुए थे, जिसके बाद उन्हें 27 महीने बाद ज़मानत पर रिहाई मिली थी. मई 2022 में ज़मानत पर वह बाहर आए थे, लेकिन 17 महीने बाद 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा था. अब 23 महीने बाद रिहा होकर बाहर आए हैं, उनके बाहर निकलने से सपा के हौसले बुलंद हुए हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







