
आजम खान के समर्थन में आईं मायावती, बोलीं- बीजेपी सरकार मुस्लिमों को टारगेट कर रही
AajTak
सपा के कद्दावर नेता आजम खान इन दिनों अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं. इन खबरों के बीच मायावती ने आजम खान के समर्थन में ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि, इससे पहले मायावती ने यूपी चुनाव में हार का ठीकरा मुस्लिम वोटरों के सिर पर फोड़ा था.
अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरों के बीच बसपा सुप्रिमो मायावती ने सपा नेता आजम खान का समर्थन करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. मायावती ने कहा, यूपी और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में कांग्रेस की तरह ही गरीबों, दलितों, अदिवासियों और मुस्लिमों को टारगेट कर जुल्म, ज्यादती और भय का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है.
मायावती ने रामपुर से विधायक और सपा के कद्दावर मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान के समर्थन में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, यूपी और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह, गरीबों, दलितों, अदिवासियों और मुस्लिमों को टारगेट करके जुल्म-ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है. यह अति दुखद है. जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है.
मायावती ने कहा, यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण और आतंकित कार्यवाही की जा रही है. वरिष्ठ विधायक मोहम्म्द आजम खान को करीब सवा दो सालों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नजर में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है?
बुलडोजर की कार्रवाई पर भी साधा निशाना
बसपा सुप्रिमो ने आगे लिखा, देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना और द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों, मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है, वह अनेकों सवाल खड़े करता है जो अति-चिन्तनीय भी है.
सपा से नाराज चल रहे आजम खान

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










