
आजमगढ़ः विवादित पोखर में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे
AajTak
परसिया गांव में चन्द्रिका गौड के घर से कुछ ही दूर पर एक पोखर है. जिसमें उसके घर के युवक और किशोर मछली पकड़ रहे थे. तभी गांव के प्रधान ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में मछली (Fish) पकड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (bloody conflict) हो गया. दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई. इस घटना में पांच महिलाओं समेत 9 लोग घायल (injured) हो गए. जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. उन तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











