
आजमगढ़: NCC कैडेट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
AajTak
आजमगढ़ (Azamgarh) जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक NCC कैडेट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है.
यूपी के आजमगढ़ (UP Azamgarh) जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक एनसीसी कैडेट (NCC) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र का शव सियरहा गांव के समीप सड़क के किनारे पड़ा मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने हाफिजपुर चौराहे पर जाम लगा दिया. लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी जवाहर यादव का 19 साल का पुत्र विशाल यादव एनसीसी का कैडेट था. वह अपने दोस्तों के साथ कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरखूपुर गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था. उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला.
यह भी पढ़ें: Bihar: युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने रोका तो सामने आई ये कहानी
सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. शव की शिनाख्त विशाल यादव के रूप में हुई.
विशाल के परिजनों और ग्रामीणों ने इसे हत्या की वारदात बताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाफिजपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने कहा है कि घटनाक्रम का खुलासा जल्द किया जाएगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











