
आजतक से बोले CM रुपाणी- गुजरात में लॉकडाउन नहीं, 10वीं-12वीं की परीक्षा पर बाद में फैसला
AajTak
बढ़ते संक्रमण की वजह से लॉकडाउन की आहटों को सीएम रुपाणी ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'गुजरात में लॉकडाउन लगाना समस्या का समाधान नहीं है. बीते साल लॉकडाउन इसलिए लगाया था क्योंकि ये पता नहीं था कि इससे कैसे लड़ना और निपटना है.'
देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और गुजरात भी इससे अछूता नहीं है. गुजरात में कोरोना की इस दूसरी लहर से राज्य सरकार कैसे लड़ रही है और लोगों को संक्रमण से कैसे बचाया जा रहा रहा है इस पर वहां के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आजतक के विशेष कार्यक्रम 'कोरोना पर सीएम सम्मेलन' में जानकारी दी. गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी ने कहा, 'गुजरात में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हम, 'ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाएंगे कोरोना को हराएंगे' के फलसफे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास बीते एक साल से कोरोना से लड़ने का अनुभव और अब एक मजबूत प्रोटोकॉल है. डेढ़ लाख से ज्यादा डॉक्टर और हेल्थ वर्कर पूरे राज्य में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे हुए हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया गया है और हम चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












