
आजतक की मुहिम का असरः अपने वतन लौटे ओनिबा और शरीक, ऐसे साबित हुई बेगुनाही
AajTak
यकीनन ऐसी मिसालें बेहद कम मिलती हैं. जब देश से दूर विदेश में कोई बेगुनाह हिंदुस्तानी जेल में बंद हो और उसे वापस भारत लाने के लिए एक साथ कई सरकारी एजेंसियां जुट जाएं. ओनिबा और शरीक की रिहाई और वतन वापसी के लिए ऐसा ही हुआ.
आखिरकार आजतक की मुहिम रंग लाई. कतर में फंसे ओनिबा और शरीक अपने मुल्क, अपने घर लौट आए. आजतक पिछले साल से ही लगातार ओनिबा और शरीक को आजाद कराने के लिए मुहिम चला रहे थे. उस ओनिबा और शरीक के लिए जो बेगुनाह होते हुए भी पिछले दो साल से कतर की जेल में बंद थे. इसी दौरान ओनिबा ने वहां एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया. ओनिबा और शरीक की रिहाई और वतन वापसी के लिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो समेत प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और कतर में मौजूद भारतीय दूतावास ने मिलकर काम किया. 15 अप्रैल, रात 2.30 बजे, मुंबई एयरपोर्ट लगभग 2 साल बाद ओनिबा और शरीक ने जब मुंबई की सरज़मीन पर क़दम रखा, तो ना सिर्फ़ उनकी दुनिया बदल चुकी थी, बल्कि दो साल पहले जिस दुनिया को वो छोड़ कतर पहुंचे थे, वो दुनिया भी बदली हुई थी. पिछले करीब डेढ़ सालों से पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में है. कोरोना ने जीने के रंग-ढंग बदल डाले हैं. ये बदला हुआ ज़माना ओनिबा और शरीक के लिए चौंकानेवाला था. क्योंकि करीब दो साल तक कतर की जेल में बंद रहने की वजह से उन्हें मालूम ही नहीं था कि इन दो सालों में दुनिया कितनी बदल चुकी है. लेकिन इन तमाम बदलाव के बावजूद मास्क के पीछे छुपे चेहरे से तब भी ओनिबा और शरीक की खुशियां टपक रही थी. टपकती भी क्यों नहीं?
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







