
आग उगल रहा मौसम! मार्च से पहले ही भीषण गर्मी शुरू... 37 डिग्री से ऊपर पारा, दिल्ली-गुजरात में तापमान बढ़ा
AajTak
देश के कई हिस्सों में मौसम आग उगल रहा है. मार्च से पहले ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. गुजरात में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. मार्च से पहले ही तेज गर्मी महसूस हो रही है. पूरा गुजरात इस समय भयानक गर्मी की चपेट में है. दिल्ली में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से (3 से 5 डिग्री सेल्सियस) अधिक रहने का अनुमान है.
दक्षिण गुजरात का तटीय क्षेत्र सबसे गर्म बना हुआ है. सूरत में बीते कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 37°C के पार दर्ज किया गया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, सौराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में भी गर्मी तेज रही है.
राजकोट में हाल ही में 36.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, सुरेंद्रनगर और अमरेली समेत कई हिस्सों में तापमान 35°C से ऊपर दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.यह भी पढ़ें: समुद्र का बढ़ेगा पारा! मार्च से मई के बीच आयेंगे ये बदलाव... WMO की रिपोर्टफरवरी से ही गर्मी शुरू
फरवरी महीने के अंतिम हफ्ते में ठंड अचानक गायब सी हो गई है. दिल्ली में इस महीने अब तक तीन बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा चुका है. IMD रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर नई दिल्ली के अनुसार फरवरी में अब तक का सर्वाधिक तापमान 31.6°C रिकॉर्ड किया गया है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय भी सामान्य से अधिक गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंचने की संभावना जताई है. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया था. वहीं, 2024 में फरवरी का उच्चतम तापमान 29.7°C रहा. साल 2020 के बाद से अब तक फरवरी में सबसे अधिक तापमान 33.6°C दर्ज किया गया, जो 21 फरवरी 2023 को रिकॉर्ड हुआ था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







