
आगरा: 300 साल पुराना मंदिर, बाबर के जमाने की दरगाह...आस्था के फेर में पड़ा रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान
AajTak
आगरा में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से सटे चामुंडा देवी मंदिर के महंत वीरेंद्र आनंद ने इंडिया टुडे को मंदिर का इतिहास बताया. महंत ने कहा- यह मंदिर 250 साल से ज्यादा पुराना है. हम मर जाएंगे लेकिन इस मंदिर की एक ईंट भी कोई नहीं हिला पाएगा.
उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन (Raja ki mandi railway station) से सटे चामुंडा देवी मंदिर (chamunda devi mandir) को शिफ्ट करने का विवाद काफी गहरा गया है. रेलवे को मंदिर हटाने से रोकने के लिए अब हिंदू संगठनों ने सामूहिक आत्महत्या की धमकी दी है. हिंदू संगठनों का कहना है कि अंग्रेजों के जमाने में भी मंदिर नहीं हटाया गया तो अब कैसे हटाया जा सकता है? ये हमारी आस्था से जुड़ा विषय है.
राइट विंग के कार्यकर्ताओं ने कहा कि चामुंडा देवी मंदिर 300 साल पुराना है. अगर इसे हटाया गया तो हम सामूहिक बलिदान देंगे. बीते दिनों आगरा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आनंद स्वरूप ने रेलवे स्टेशन परिसर से मंदिर को शिफ्ट करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है. यहां रेलवे का विस्तार होना है. नोटिस में लिखा गया है- मंदिर को शिफ्ट करने की जरूरत है, क्योंकि इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंदिर नहीं हटाया गया तो रेलवे प्लेटफॉर्म शिफ्ट करना पड़ेगा.
विरोध में डीआरएम कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा
इस नोटिस के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले मंदिर के महंत और श्रद्धालुओं ने भी दो टूक शब्दों में कह दिया है मंदिर नहीं हटेगा, स्टेशन कहीं भी ले जाओ. मंदिर हटाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और डीआरएम के कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया.
मर जाएंगे, मगर ईंट नहीं हिलने देंगे: मंदिर के मंहत

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









