
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 18 की मौत, बिहार से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकराई
AajTak
बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस का यूपी के उन्नाव में एक्सीडेंट हो गया. यहां बांगरमऊ इलाके में दूध से भरे एक टैंकर ने बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस पलट गई. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस कई बार पलट गई. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी. जब बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई.
यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस कई पलटी खाती हुई दो हिस्सों में फट गई. इस घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











