
आगरा: जिस लड़की के रेप केस में जेल गया युवक, बाहर आते उससे ही कर ली शादी
AajTak
आगरा में रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता के साथ शादी कर ली है. 2018 में बलकेश्वर के रहने वाला राहुल पर जिस लड़की के रेप का आरोप लगा, उस केस में जेल गया, फिर जमानत पर वापस लौटा और उसी रेप पीड़िता से शादी कर ली.
आगरा में रेप पीड़िता के साथ आरोपी ने शादी कर ली है. दअरसल 2018 में बलकेश्वर के रहने वाला राहुल पर जिस लड़की के रेप का आरोप लगा, उस केस में जेल गया और फिर जमानत पर वापस लौटा... उसी लड़की के साथ राहुल ने शादी कर ली.
इतना ही नहीं पीड़िता अब युवक की पत्नी है और खुलकर अपने पति के साथ खड़ी है. एसएसपी से पीड़िता ने गुहार लगाई है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, परिवार के लोग जबरन उसके पति को झूठे मुकदमों में फंसाना चाहते हैं. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस, युवती को न्यायालय में सुपुर्द करेगी और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
क्या है पूरा मामला
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के बलकेश्वर कॉलोनी का है. साल 2018 में बलकेश्वर के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राहुल नाम के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई की, राहुल को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. राहुल जमानत पर छूटकर बाहर आया.
इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों ने शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को युवती अपने घर से गायब हो गई थी. युवती के परिजनों ने थाना कमला नगर में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की मुकदमा दर्ज कराया था.
पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि युवक-युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शादी का प्रमाण-पत्र दिखाया और चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया. फिलहाल युवक, युवती पुलिस की निगरानी में है. पुलिस युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी. युवती के बयान के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई होगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










