
आगरा-जयपुर हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
AajTak
शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के ब्यावर से 13 लोगों का परिवार फोर्स गाड़ी से पटना जा रहा था. आगरा-जयुपर हाइवे पर आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. 9 लोगों का आगरा के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. फोर्स गाड़ी में सवार 13 लोगों का परिवार शादी में शामिल होने के लिए पटना जा रहा था. आगरा-जयुपर हाइवे पर फोर्स गाड़ी ट्रक से जा टकराई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर हाईवे पर कौरई टोल टैक्स के निकट भड़कोल मोड़ पर हुआ.
एसपी ग्रामीण पश्चिम आगरा सत्यजीत गुप्ता ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, ''शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के ब्यावर से 13 लोगों का परिवार फोर्स गाड़ी से पटना जा रहा था. आगरा-जयुपर हाइवे पर आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ.''
एसपी गुप्ता ने आगे कहा कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही गई थी. बाकी के 10 लोगों को आगरा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बाद में एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. फिलहाल बाकी के नौ लोगों का अस्पतालों में इलाज जारी है. कुछ ही हालत गंभीर है

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











