
आगरा का पारस अस्पताल 'मौत की मॉक ड्रिल' के बाद सील, डीएम ने बताया हैरान करने वाला सच
AajTak
भगवान टॉकीज के पास न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के वायरल वीडियो से जिस तरह इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, उससे आक्रोश फैला हुआ है.
कोरोना पीक के दौरान जब पूरे देश में हाहाकार मचा था, उस दौरान आगरा के पारस हॉस्पिटल में मरीजों की छंटनी करने के लिए मॉक ड्रिल किया गया. पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन बंद कर हुए इस मॉक ड्रिल में 22 मरीजों का दम घुटने लगा, उनके हाथ पैर पीले पड़ गए. मौत के इस खेल का पूरा वाकया डॉक्टर ने अपनी जुबां से बयान किया, जिसका वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. इस मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी खुद हॉस्पिटल पहुंचे. दो घंटे तक यहां रुकने के बाद डीएम ने हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया. भगवान टॉकीज के पास न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के वायरल वीडियो से जिस तरह इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, उससे आक्रोश फैला हुआ है. इस मामले के चार वीडियो वायरल हुए, जिसमें अस्पताल संचालक डॉ. अरिंजय जैन खुद वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में डॉ. जैन कहते नजर आ रहे हैं कि बस पांच मिनट ऑक्सीजन बंद करते ही 22 मरीज छट गए. उस समय पारस हॉस्पिटल में 97 मरीज भर्ती थे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











