
आखिर क्यों इस देश के लोग बेसुध होकर 1 हफ्ते तक सोते रहते हैं? चौंकाने वाली है वजह
AajTak
कजाकस्तान के एक छोटे से गांव में कुछ सालों पहले तक एक रहस्यमयी परेशानी से लोग जूझ रहे थे. इस गांव के 150 से ज्यादा लोगों को हिंसक मतिभ्रम होते थे और ये लोग एक-एक हफ्ते तक सोते रह जाते थे. इसके चलते इस गांव के लोग सोने से भी डरने लगे थे. कलाची नाम के इस गांव के लोगों को बेहद अजीबोगरीब स्थिति से दो-चार होना पड़ रहा था.
कजाकस्तान के एक छोटे से गांव में कुछ सालों पहले तक एक रहस्यमयी परेशानी से लोग जूझ रहे थे. इस गांव के 150 से ज्यादा लोगों को हिंसक मतिभ्रम होते थे और ये लोग एक-एक हफ्ते तक सोते रह जाते थे. इसके चलते इस गांव के लोग सोने से भी डरने लगे थे. कलाची नाम के इस गांव के लोगों को बेहद अजीबोगरीब स्थिति से दो-चार होना पड़ रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) इस गांव में ज्यादातर जर्मन और रूसी लोग रहते हैं. Komsomolskaya Pravda नाम के अखबार के मुताबिक, गांववाले अचानक सो जाते थे. कई बार तो वे चलते-चलते सो जाते थे और फिर कमजोरी, सिरदर्द और मेमोरी लॉस के साथ उनकी नींद खुलती थी. कई बार ये लोग सोते-सोते चलते भी रहते थे हालांकि उन्हें जब उठाया जाता तो उन्हें कुछ याद नहीं रहता था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) हालांकि इस गांव के सिर्फ एडल्ट्स के साथ ही परेशानियां पेश नहीं आ रही थी बल्कि इस गांव के बच्चे भी अजीबोगरीब समस्या से गुजर रहे थे. उन्हें बेड में सांप या उड़ने वाले घोड़े दिखाई देते थे. इसके बाद इस मामले को लेकर कई थ्योरी सामने आने लगीं. कुछ लोगों ने कहा कि सोवियत संघ के जमाने से ही इस गांव के पास यूरेनियम की माइन है जिसके चलते ऐसा हो सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












