
आखिर कब होगा दिल्ली के बाजारों का रिडेवलपमेंट? कारोबारी कर रहे हैं इंतजार
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने साल 2022 में दिल्ली के छह प्रमुख बाजारों के रिडेवलपमेंट करने के प्लान का बजट में ऐलान किया था. तबसे एक साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन दिल्ली सरकार का यह प्रोजेक्ट अधर में लटकता दिखाई दे रहा है.
इसी साल दिल्ली सरकार ने बजट में दिल्ली के 6 बड़े बाजारों का विकास करने के लिए ऐलान किया था. सरकार ने व्यापारियों से 200 करोड रुपये लगाकर इन बाजारों को बेहतर बनाने का वादा किया था, लेकिन एक साल से भी ज्यादा वक्त होने के बाद अभी तक बाजारों की रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट अधर में लटकता नजर आ रहा है.
साल 2022 में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दिल्ली के 6 प्रमुख बाजारों जिनमें कीर्ति नगर, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, कमला नगर, खारी बावली और गांधी नगर मार्केट रिडेवलप करने का प्लान बजट में ऐलान किया था.
कारोबारियों का क्या कहना है?
खारी बावली किराना मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल बंसल के मुताबिक एक साल पहले जब सरकारी प्रोजेक्ट को लेकर की आई थी तब व्यापारियों में काफी खुशी थी क्योंकि दिल्ली के बाजारों से व्यापार लगातार कम हो रहा है. लोग यहां की खस्ता हालत के चलते आने से बच रहे हैं. इस मार्केट के पुनर्विकास होने से यहां ग्राहक काफी अधिक संख्या में आएंगे, लेकिन एक साल बाद भी इस प्रोजेक्ट पर एक फाइल आगे नहीं बढ़ पाई.
सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा के मुताबिक, सरकार का रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट सिर्फ कागज में था और लगता है कागजों में ही सीमित रह गया. चुनाव से पहले सरकार ने हमसे वोट लेने के लिए मार्केट के रिडेवलपमेंट का सपना दिखाया और अब चुनाव हो गया तो सभी डेवलपमेंट भूल गए. सरकार ना तो कोई मीटिंग बुला रही है ना अधिकारी व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.
बीजेपी ने साधा निशाना

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









