
'आखिरी मोहलत...', विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों कहा ऐसा? जानें- पूरा मामला
AajTak
विपक्षी पार्टियों ने पिछले साल अपने गठबंधन का नाम 'INDIA' रखा था. इसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी. हाईकोर्ट ने इस पर विपक्षी पार्टियों से जवाब मांगा था, लेकिन पार्टियों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया. हाईकोर्ट ने अब फिर विपक्षी पार्टियों और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है.
गठबंधन का नाम 'I.N.D.I.A.' क्यों रखा? इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने विपक्षी पार्टियों से 7 दिन में जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने इसे 'आखिरी मोहलत' कहा है. विपक्षी पार्टियों के साथ ही हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. इस मामले पर अब 10 अप्रैल को सुनवाई होगी.
दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच इस पर सुनवाई कर रही है. पिछले साल जब विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम 'I.N.D.I.A' रखा था, तब गिरिश भारद्वाज नाम के शख्स ने हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की थी.
भारद्वाज ने अपनी याचिका में मांग की है कि विपक्षी पार्टियों को 'इंडिया' नाम का इस्तेमाल करने से रोका जाए, क्योंकि इससे पार्टियां देश के नाम पर गलत फायदा ले रही हैं.
उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की थी कि 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हो रही है, इसलिए इस पर जल्द से जल्द सुनवाई की जाए, लेकिन अदालत ने इसे नामंजूर कर दिया.
क्या है मामला?
विपक्षी पार्टियों ने पिछले साल जुलाई में अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस रखा था.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








