
'आखिरी बार सच कब बोला था ?'नए तारक मेहता की कास्टिंग पर Shailesh Lodha का cryptic पोस्ट, असित मोदी पर तंज?
AajTak
नए तारक मेेहता की कास्टिंग के बीच शैलेश लोढ़ा का इंस्टा पर cryptic पोस्ट सामने आया है. शैलेश लोढ़ा का ये पोस्ट तब सामने आया है जब उनके रिप्लेसमेंट सचिन श्रॉफ की कास्टिंग कंफर्म हुई है. यूजर्स का मानना है शैलेश ने पोस्ट के जरिए असित मोदी पर तंज कसा है. वैेसे दोनों की कोल्ड वॉर जगजाहिर है.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए तारक मेहता की एंट्री अनाउंस हो गई है. शैलेश लोढ़ा को अब टीवी के जाने माने एक्टर सचिन श्रॉफ रिप्लेस करेंगे. सचिन श्रॉफ की कास्टिंग तो हो गई मगर लोग अभी भी पुराने तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा को याद कर रहे हैं. इस बीच शैलेश लोढ़ा का इंस्टा पर cryptic पोस्ट सामने आया है.
शैलेश लोढ़ा ने पोस्ट में क्या लिखा?
इस पोस्ट के जरिए शैलेश लोढ़ा ने इशारों इशारों में काफी कुछ कहा है. हालांकि एक्टर ने किसी का नाम नहीं लिया है. मगर मौजूदा हालात, वक्त और परिस्थितियों को देखकर यूजर्स का मानना है ये कटाक्ष कहीं ना कहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूरर असित मोदी पर किया गया है. शैलेश लोढ़ा ने अपनी हंसते हुए फोटो पोस्ट की है. कैप्शन में लिखा है- आज के इंसान पर एक ताज़ा व्यंग्य कविता.
मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की इतनी बार अपना कहां बदलते हो कीमत तो पता ही नहीं ज़ुबान की अगर आत्मा होती तुम में तो पूछता क्या कभी उसे टटोला था वैसे एक सवाल ज़रूर है आखिरी बार तुमने सच कब बोला था ? #शैलेशकीशैली
असित मोदी पर साधा निशाना?
शैलेश लोढ़ा का ये पोस्ट तब सामने आया है जब उनके रिप्लेसमेंट सचिन श्रॉफ की कास्टिंग कंफर्म हुई है. शैलेश और असित मोदी के बीच तनाव है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में दोनों की कोल्ड वॉर साफ दिखी है. तारक मेहता... शैलेश लोढ़ा ने क्यों छोड़ा है इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. सुनने में आया था कि वे अपने रोल से खुश नहीं थे. सालों से एक तरह का रोल करने के बाद कुछ नया एक्सपलोर करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने 'वाह भई वाह' साइन किया.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










