
'आखिरी चेतावनी है, मेरे कर्मचारियों...', लिंक्डइन पर कंपनी की CEO को आया ऐसा मैसेज
AajTak
लिंक्डइन पर हाल में तो एक कंपनी की सीईओ को दूसरी कंपनी के सीईओ की ओर से जो मैसेज आया वह थोड़ा अजीब था. इसमें सीधे- सीधे धमकी दी गई थी कि मेरे कर्मचारियों को अपनी कंपनी में मत ले जाओ.
शहरों की कॉर्पोरेट जॉब्स और लाइफ के कई किस्से सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. इसी तरह लिंक्डइन पर कई कंपनियों से जुड़ी खबरें भी देखने को मिल जाती हैं तो वहीं लोग पोस्ट और पर्सनल मैसेज की मदद से जॉब के लिए कर्मचारियों की हाइरिंग भी करते हैं.
लेकिन, हाल में तो एक कंपनी की सीईओ को दूसरी कंपनी के सीईओ की ओर से जो मैसेज आया वह थोड़ा अजीब था. दोनों में से एक ने दूसरी राइवल कंपनी के सीईओ की ओर से लिंक्डइन पर आए मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस मैसेज में खुली धमकी थी- तुम्हारे लिए पहली और आखिरी चेतावनी- मेरे कर्मचारियों को अपनी कंपनी में खींचने की कोशिश बंद करों वरना तुम्हारी कंपनी में एक कर्मचारी नहीं बचेगा. मैसेज पर व्यंगात्मक लहजे में हस्ताक्षर किया गया था- बहुत प्यार के साथ.
स्क्रीनशॉट शेयर करने वाली कंपनी की संस्थापक ने दोनों कंपनियों के नाम न छुपाते हुए लिखा- ऐसी धमकी देने वाला नाम छुपाए जाने की कर्ट्सी डिजर्व नहीं करता है. उनके इस पोस्ट पर दो मिलीयन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस पोस्ट पर अनप्रोफेश्नल रवैये को लेकर डिबेट छिड़ गई है.
लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- आप एक दूसरे को जानते हों और कहें कि मेरे कर्मचारियों को क्यों ले जा रहे हो. तो समझ आता है लेकिन ये मैसेज तो काफी गुस्से में लिखा गया है. इसपर पोस्ट करने वाली कहा कि मैं तो इनकी कंपनी को भी नहीं जानती.
वहीं एक यूजर ने मैसेज करने वाले सीईओ से कहा- लोग बुरी नौकरी नहीं,बुरी लीडरशिप को छोड़ते हैं. आपके मैसेज से समझ आ रहा है कि आपके कर्मचारी कंपनी छोड़कर क्यों जा रहे हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








