
आखिरी चरण की 57 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, वाराणसी समेत इन सीटों पर वोटिंग
AajTak
आखिरी चरण के चुनाव को लेकर सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं. इस चरण में वाराणसी में भी चुनाव होगा, यह वही सीट है, जहां से पीएम मोदी फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल कीडायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी तो पाटलिपुत्र सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं.
जैसे ही घड़ी की सुइयों में गुरुवार को शाम के 6 बजे, 18वीं लोकसभा का प्रचार खत्म हो गया. इस बार का चुनाव 7 चरणों में संपन्न हो रहा है. 16 मार्च को यानी आज से ठीक 75 दिन तक, रैलियों का शोर गूंजा. मुद्दों का तूफान उठा. बयानों के बाण चले. सियासी उठापटक. खटाखट. फटाफट. टकाटक, सब आया. सबने अपनी डफली, अपना राग सुनाया. अब 1 जून को एग्जिट पोल और 4 जून को 18वीं लोकसभा के नतीजों का इंतजार है. चुनावों का परिणाम जानने के लिए हर दिल बेकरार है.
आखिरी चरण के चुनाव को लेकर सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं. इस चरण में वाराणसी में भी चुनाव होगा, यह वही सीट है, जहां से पीएम मोदी फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल कीडायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी तो पाटलिपुत्र सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में आखिरी चरण की वोटिंग में किन राज्यों में कितनी सीटे हैं, 57 सीटों पर किसका पडला, किस दल के लिए बड़ी चुनौती है, इसे रिपोर्ट के जरिए समझते हैं.
आखिरी चरण के चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है, लेकिन सातवें चरण की 57 सीटों पर कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के सामने अपनी सीटें बचाए रखने की चुनौती है. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने की चुनौती अखिलेश यादव और राहुल गांधी के सामने है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और सभी 13 सीटों पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की साख दांव पर है तो वहीं आखिरी चरण के चुनाव में BJP के लिए 2019 जैसी जीत रिपीट करना टीम मोदी के लिए चुनौती है.
आखिरी चरण में इन राज्यों की सीटों पर चुनाव
एक जून को कुल 57 सीटों पर वोटिंग होगी. 57 सीटों में बिहार की 8 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की तीन सीटें, ओडिशा की छह सीटें, पंजाब की 13 सीटें, यूपी के पूर्वांचल की 13 सीटें, बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट पर वोटिंग होगी. 2019 के आकड़ों को देखें तो बिहार की जिन आठ सीटों पर मतदान होगा, सभी सीटें एनडीए की झोली में गई थीं. अबकी बार क्या होगा, ये चार जून को पता चलेगा.
यूपी में पूर्वांचल की 13 सीटों पर वोटिंग होगी, 2019 में NDA ने 11 सीटें जीती थीं, जबकि समाजवादी पार्टी और BSP गठबंधन के खाते में सिर्फ दो सीटें गई थीं. वहीं बंगाल, पंजाब और ओड़िशा में बीजेपी की राह आसान नहीं है. सातंवे चरण में बंगाल की 9 सीटों पर वोटिंग होगी, 2019 में सभी 9 सीटों पर टीएमसी जीती थीं. बीजेपी का खाता तक नहीं खुला था. ये सभी सीटें कोलकाता के आसपास की हैं, जो शहरी इलाका है. भले ही उत्तर भारत के राज्यों में बीजेपी को शहरों में ज्यादा वोट मिलते हैं लेकिन बंगाल में कहानी उलटी है, बीजेपी की ग्रामीण इलाके में अच्छी पैठ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







