
आकाश में रडार से गायब हुआ नेपाल का हेलिकॉप्टर, 5 विदेशी थे सवार
AajTak
नेपाल में एक हेलिकॉप्टर रडार से गायब हो गया है, जिसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस हेलिकॉप्टर में कुल 6 लोग सवार हैं, जिसमें से 5 विदेशी हैं. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे हेलिकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया.
नेपाल में 6 लोगों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर लापता हो गया है. सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहे इस हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे. इसमें 5 विदेशी नागरिक थे.सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया हेलिकॉप्टर का सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल टावर से संपर्क टूट गया. इस हेलिकॉप्टर का कॉल साइन 9NMV हेै.
हाल ही में नेपाल में एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जनवरी 2023 में हुए इस हादसे को नेपाल के सबसे बुरे हवाई हादसों में से एक बताया गया था.
नेपाल हादसे में हुई थी 72 लोगों की मौत
येति एयरलाइंस का यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था. इसमें चार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे. विमान सेती नदी की खाई में गिर गया था. जिसमें सभी की मौत हो गई थी.
बचाव अभियान में इसलिए आई थी दिक्कत
हादसे के बाद विमान के आसपास भीषण आग लग गई थी. ऐसे में रेस्क्यू टीम को भी वहां पहुंचने में काफी दिक्कत हुई. घटनास्थल के आस पास धुएं से दृश्यता भी काफी कम हो गई थी. नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया था कि दुर्घटनास्थल ऊबड़-खाबड़ इलाके में था, इसलिए बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया था.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











