
आई लाइनर, टिश्यू पेपर और बेटे के कत्ल की कहानी... सूचना सेठ के खिलाफ 642 पन्नों की चार्जशीट
AajTak
गोवा पुलिस ने चार साल के बेटे की हत्या के मामले में एआई स्टार्ट-अप की सीईओ सूचना सेठ (Soochna Seth) के खिलाफ 642 पेज का आरोप पत्र दायर किया है. इसमें कहा गया है कि बच्चे की मौत गला घोंटे जाने की वजह से हुई है. पुलिस की चार्जशीट में जहर दिए जाने का जिक्र नहीं है. एक टिश्यू पेपर में लिखा नोट भी चार्जशीट के साथ अटैच किया है.
सूचना सेठ (Soochna Seth) और सूटकेस में बंद उसके चार साल के बेटे की लाश का सच सामने आने के बाद से लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि सूचना के बेटे की मौत कैसे हुई? और एक मां ने आखिर अपने बेटे का कत्ल क्यों कर दिया? करीब तीन महीने बाद गोवा पुलिस ने सवालों के जवाब चार्जशीट में दिए हैं. गोवा पुलिस ने एआई स्टार्ट-अप की सीईओ सूचना सेठ के खिलाफ 642 पेज की चार्जशीट दायर की है.
सूचना सेठ पर गोवा के कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में अपने चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है. पुलिस ने 39 साल की सूचना सेठ को 7 जनवरी की रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया था. वह बेटे की लाश बैग में भरकर टैक्सी में यात्रा कर रही थी.
एजेंसी के अनुसार, सूचना सेठ अपने बच्चे की हत्या करने के बाद 6 जनवरी की रात गोवा छोड़कर चली गई थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोवा पुलिस ने इस सप्ताह सूचना के खिलाफ 642 पेज का आरोपपत्र दायर किया है.
पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि बच्चे की मौत सदमे और गला घोंटने के कारण सांस लेने में कठिनाई के कारण हुई है. आरोप पत्र के अनुसार, सूचना सेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को गायब करना) और गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: गोवा मर्डर मिस्ट्री की आरोपी सूचना सेठ को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








