
आईफोन से एंड्रॉयड पर डेटा शेयरिंग हुई आसान, ऐप्पल ने रोल आउट की iOS 26.3 अपडेट
ABP News
Apple iOS 26.3 Update: ऐप्पल ने iOS 26.3 अपडेट को रोल आउट कर दिया है. इसमें मुख्य तौर पर बग फिक्स करने पर फोकस किया गया है. साथ ही इसमें ऐप्पल से एंड्रॉयड को डेटा ट्रांसफर करने की प्रोसेस आसान कर दी गई है.
Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 26.3 अपडेट रोल आउट कर दी है. आईफोन के अलावा आईपैड, मैकबुक, वॉच, टीवी और विजन हेडसेट के लिए नई अपडेट रोल आउट हुई है. कंपनी ने इसमें बड़े फीचर्स देने की बजाय मुख्य तौर पर बग फिक्स करने और ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी को सुधारने पर जोर दिया गया है. हालांकि, इसमें एक नई प्रोसेस जोड़ी गई है, जो आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन स्विच करना आसान कर देगी.
iOS 26.3 अपडेट: डेटा शेयरिंग हो गई एकदम आसान
ऐप्पल ने नई अपडेट में एक टूल जोड़ा है, जिससे क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग आसान हो जाएगा. इसकी मदद से यूजर्स अपने आईफोन को एंड्रॉयड फोन के पास रखकर ऐप्स, फोटोज, मैसेज और फोन नंबर आदि शेयर कर सकेंगे. बता दें कि हाल में गूगल ने भी ऐलान किया था कि ऐप्पल का एयरड्रॉप फीचर अब सभी एंड्रॉयड डिवाइसेस पर काम करेगा.
अगली iOS 26.3 अपडेट पर टिकी हैं सबकी नजरें













