
आइसक्रीम खाने के बाद कैसे हो गई एयरहोस्टेस की मौत? अब CBI करेगी जांच
AajTak
नगालैंड की रहने वाली रोजी संगमा की मौत 24 जून को एक अस्पताल में हुई थी. बताया गया कि अस्पताल में उन्हें आइसक्रीम दी गई थी, जिसके तुरंत बाद रोजी की मौत हो गई थी.
हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में हाल ही में एक एयरहोस्टेस (Air hostess death) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है. नगालैंड की रहने वाली रोजी संगमा की मौत 24 जून को एक अस्पताल में हुई थी. बताया गया कि अस्पताल में उन्हें आइसक्रीम दी गई थी, जिसके तुरंत बाद रोजी की मौत हो गई थी. चौंकाने वाली बात ये थी कि रोजी संगमा की मौत का मामला उठाने वाले उनके रिश्तेदार सैमुअल संगमा की भी अगले 24 घंटे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. रोजी के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि रोजी की मौत अस्पताल की गलती के कारण हुई है, जबकि बाद में सैमुअल की मौत के पीछे भी अस्पताल के किसी व्यक्ति का हाथ है. ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. सीबीआई जल्द इस मामले में केस दर्ज कर सकती है और जांच शुरू कर सकती है. नगालैंड के कई बड़े नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की गई थी.क्या है पूरा मामला? बता दें कि रोजी संगमा और सैमुअल संगमा दोनों ही दिल्ली में रहते थे. रोजी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वहां से उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था. लेकिन यहां के अस्पताल में रोजी को आइसक्रीम खिलाई गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. सैमुअल संगमा ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर ऐसा दावा किया था. सैमुअल की ओर से अस्पताल के लोगों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया था. जब इस मौत का मामला बढ़ने लगा और धीरे-धीरे बात फैलने लगी, तो पता चला कि अगले दिन ही सैमुअल का शव भी बरामद हो गया है. नगालैंड में ये मसला पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से उठ रहा है. ऐसे में अब इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







