
'आइसक्रीम खाती दिखी महिला...' VIDEO पर इस्लामिक देश में क्यों मचा बवाल?
AajTak
आइसक्रीम के विज्ञापन को लेकर एक इस्लामिक देश में बवाल मचा हुआ है. विज्ञापन को ‘सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ’ बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे 'महिलाओं के मूल्यों’ का ‘अपमान’ हुआ है. ईरानी मौलवियों के हंगामे के बाद देश के नियमों में बदलाव किया गया और महिलाओं के विज्ञापन में काम करने पर ही बैन लगा दिया गया.
आइसक्रीम के एक विज्ञापन को लेकर ईरान में बवाल मचा हुआ है. यह विज्ञापन कट्टरपंथी इस्लामिक नेताओं को इतना नागवार गुजरा कि देश में महिलाओं के विज्ञापन में काम करने पर ही रोक लगा दिया गया.
यह ऐलान एक विज्ञापन के रिलीज के बाद किया गया. विज्ञापन में एक महिला लूज फिटिंग हिजाब में नजर आती हैं. वह मैग्नम आइसक्रीम से एक बाइट लेती दिखती हैं.
विज्ञापन पर ईरानी मौलवियों ने आपत्ति जताई और अधिकारियों से आइसक्रीम निर्माता कंपनी Domino पर कार्रवाई की मांग की. अधिकारियों ने कहा कि यह विज्ञापन ‘सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ’ है और यह ‘महिलाओं के मूल्यों’ का ‘अपमान’ कर रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अब ईरान के कल्चर और इस्लामिक गाइडेंस मिनिस्ट्री ने एक चिट्ठी जारी कर देश के ‘हिजाब और चेस्टिटी नियमों’ का हवाला देते हुए यह ऐलान किया है कि विज्ञापन में महिलाएं काम नहीं करेंगी.
यह फैसला सुप्रीम काउंसिल ऑफ कल्चरल रिवोल्यूशन की तरफ से जारी किया गया है. बता दें कि ईरानी नियमों के मुताबिक विज्ञापन में महिला, बच्चों या पुरुषों को किसी ‘वस्तू’ की तरह नहीं दिखाया जा सकता है. हालांकि, अलग-अलग संदर्भ में इसे लोग अलग-अलग तरह से पेश करते रहते हैं.
विज्ञापन में महिलाओं के बैन का फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरानी महिलाएं सड़कों पर होने वाले हिजाब के लिए चेकिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर प्रदर्शन कर रही हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












