
आइलैंड पर 32 साल से अकेले रह रहा था यह शख्स, इस कारण से छोड़ा
AajTak
माउरो मोरांडी बुडेली स्थित आइलैंड पर साल 1989 में अकेले आए हुए थे. तब से माउरो इसी द्वीप पर रहने लगे, साल में एक या दो बार वो अपने परिवार से मिलने के लिए जाते थे
करीब 32 साल से एक आइलैंड पर अकेले रह रहे एक 81 साल के शख्स ने आखिरकार आइलैंड को छोड़ दिया है. माउरो मोरांडी नामक यह शख्स 32 साल से इस सूनसान टापू पर अकेले रह रहा था. द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के रहने वाले माउरो मोरांडी बुडेली स्थित आइलैंड पर साल 1989 में अकेले आए हुए थे. तब से माउरो इसी द्वीप पर रहने लगे, साल में एक या दो बार वो अपने परिवार से मिलने के लिए जाते थे लेकिन फिर वापस यहीं आ जाते थे. Photo: Mauro Morandi माउरो के ऊपर यह द्वीप छोड़ने के लिए अधिकारियों का भारी दबाव था. और आखिरकार उसी दबाव के चलते उन्हें यह द्वीप छोड़ना पड़ा. माउरो मोरांडी ने द्वीप छोड़ने की सूचना अपने फेसबुक पेज पर दी है. Photo: Mauro Morandi
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










