
आइडिया है पर पैसा नहीं, इन 4 योजनाओं का लाभ लेकर शुरू करें अपना बिजनेस!
AajTak
अगर आप खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं, लेकिन पैसों के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपकी सरकार मदद करेगी. सरकार ऐसे लोगों को सरकार हर तरह से मदद कर रही है, जो नए आइडिया के साथ अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं.
अगर आप खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं, लेकिन पैसों के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपकी सरकार मदद करेगी. सरकार ऐसे लोगों को सरकार हर तरह से मदद कर रही है, जो नए आइडिया के साथ अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं. केंद्र सरकार स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिसका लाभ उठाकर आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं.
मुद्रा लोन: देश के युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी बैंकों से लोन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे अपने सपनों को सच कर सकें. इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी. मुद्रा योजना में तीन तरह के लोन दिए जाते हैं. शिशु मुद्रा लोन (50,000 रुपये तक), किशोर मुद्रा लोन (50,001 रुपये से 5 लाख रुपये तक) और तरुण मुद्रा लोन (5,00,001 रुपये से 10 लाख रुपये तक) में दिया जाता है. (Photo: File)
देश में मुद्रा योजना के तहत सबसे ज्यादा शिशु लोन बांटे गए हैं. करीब 88 फीसदी शिशु लोन दिए गए हैं. शिशु लोन के तहत अधिकतम 50 हजार रुपये लोन मिल जाते हैं. खासकर छोटे कारोबार के लिए लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












