
आंध्र प्रदेश : सीबीआई और ईडी कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेड्डी को भेजा समन, 22 सितंबर को होगी पेशी
AajTak
कोर्ट ने उद्योगपति निम्मगड्डा प्रसाद और निम्मगड्डा प्रकाश को भी समन भेजा है. वीएएनपीआईसी प्रोजेक्ट्स प्रा लि, जगति प्रकाशन प्रा लि, रघुराम सीमेंट कॉरपोरेशन प्रा लि और भारती सीमेंट कारपोरेशन प्रा लि का भी इस केस में नाम है.
हैदराबाद में सीबीआई और ईडी कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी और अन्य को वीएएनपीआईसी केस में समन भेजा है यानी कि कोर्ट में पेश होने को कहा है. इन सभी को 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होना है. कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को कोर्ट में पेश होने को कहा है. जिसमें वाई एस आर कांग्रेस के प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी, राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी, राज्यसभा सांसद मोपीदेवी वेंकट रामन, विधायक धर्मना प्रसाद राव हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











