
आंध्र प्रदेश: सगाई पार्टी के लिए जा रही बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत
AajTak
इस दुर्घटना में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में सगाई की पार्टी के लिए जा रही एक बस के घाटी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए. ये हादसा शनिवार रात करीब 11.30 बजे भाकरपेटा घाट रोड पर हुआ.
अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर के पास एक गांव के 52 लोग इस निजी बस में सवार हुए थे. बस बकारपेट को पार करने के बाद घाट रोड के रास्ते तिरुपति की ओर जा रही थी और नियंत्रण खोने के कारण अदुपुतप्पी घाटी में गिर गई.
चंद्रगिरि पुलिस टीम के विशेष बचाव दल और दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया. अंधेरे के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई क्योंकि घाटी 50 फीट गहरी है. घायलों को रस्सियों की मदद से बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आगे की कार्रवाई सुबह जारी रही.
राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. साथ ही सीएम ने अधिकारी को बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए उन्नत चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिए हैं.
इधर, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. जिला अधिकारियों द्वारा राज्यपाल को बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब अनंतपुरम जिले के धर्मावरम से तिरुपति जा रही निजी बस घाट रोड पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित होकर गिर गई. राज्यपाल हरिचंदन ने अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को आवश्यक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











