
आंध्र प्रदेश में हाई वोल्टेज ड्रामा, CM नायडू पर टिप्पणी के बाद पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू गिरफ्तार
AajTak
आंध्र प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक दुश्मनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है. शनिवार को वाईएसआरसीपी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू को गुंटूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में की गई है. गुंटूर के विकास नगर स्थित रामबाबू के आवास पर शनिवार दोपहर से ही भारी तनाव देखा गया. स्थानीय मीडिया में दिखाया गया कि टीडीपी (TDP) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामबाबू के घर और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारी रामबाबू से सीएम नायडू के खिलाफ दिए गए बयान पर माफी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने स्थिति को बिगड़ता देख उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस वैन में ले गई. जगन मोहन रेड्डी का 'जंगलराज' वाला आरोप गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने पीटीआई को पुष्टि करते हुए बताया कि अंबाती रामबाबू को कड़ी सुरक्षा के बीच गिरफ्तार किया गया. वे पिछली वाईएसआरसीपी सरकार में सिंचाई मंत्री रह चुके हैं. गिरफ्तारी के समय हालात बेहद अराजक थे, क्योंकि सैकड़ों टीडीपी कार्यकर्ता रामबाबू से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे थे. YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे
आंध्र प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक दुश्मनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है. शनिवार को वाईएसआरसीपी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू को गुंटूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में की गई है.
गुंटूर के विकास नगर स्थित रामबाबू के आवास पर शनिवार दोपहर से ही भारी तनाव देखा गया. स्थानीय मीडिया में दिखाया गया कि टीडीपी (TDP) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामबाबू के घर और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की.
प्रदर्शनकारी रामबाबू से सीएम नायडू के खिलाफ दिए गए बयान पर माफी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने स्थिति को बिगड़ता देख उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस वैन में ले गई.
जगन मोहन रेड्डी का 'जंगलराज' वाला आरोप गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने पीटीआई को पुष्टि करते हुए बताया कि अंबाती रामबाबू को कड़ी सुरक्षा के बीच गिरफ्तार किया गया. वे पिछली वाईएसआरसीपी सरकार में सिंचाई मंत्री रह चुके हैं. गिरफ्तारी के समय हालात बेहद अराजक थे, क्योंकि सैकड़ों टीडीपी कार्यकर्ता रामबाबू से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: जगन मोहन रेड्डी के 27 करोड़ के शेयर जब्त, 14 साल पुराने मामले में ED का एक्शन
YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे "राजनीतिक प्रतिशोध" और "हत्या का प्रयास" करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और नायडू सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है. पार्टी ने दावा किया कि रामबाबू की जान को गंभीर खतरा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







