
आंध्र प्रदेश: बारिश से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की मौत, भूस्खलन में गई पांच की जान
AajTak
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से लोगों को हटाने का निर्देश दिया है, क्योंकि अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
आंध्र प्रदेश में शनिवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें विजयवाड़ा में भूस्खलन के कारण मारे गए पांच लोग शामिल हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. विजयवाड़ा नगर आयुक्त एचएम ध्यानचंद्र ने कहा कि मोगलराजपुरम में भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गई.
उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हुई है. और भी हो सकती हैं.' उन्होंने कहा कि रविवार सुबह मलबा हटाने का काम फिर से शुरू किया जाएगा. नगर आयुक्त के अनुसार, मोगलराजपुरम में एक ही स्थान पर भूस्खलन हुआ, जहां भारी बारिश के कारण दो घरों पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे.
पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का ऐलान
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से लोगों को हटाने का निर्देश दिया है, क्योंकि अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
नाले में बह गई कार गुंटूर जिले के पेडाकाकानी गांव में एक शिक्षक और दो छात्र हैचबैक कार से घर लौट रहे थे, तभी उफनती नदी को पार करते समय उनकी गाड़ी बह गई. गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक एस सतीश ने बताया, 'घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई. बारिश के कारण कक्षाएं स्थगित होने के बाद एक टीचर दो छात्रों के साथ स्कूल से गांव की तरफ लौट रहा था. एक नाले को पार करते समय उनकी गाड़ी बह गई.'
विजयवाड़ा शहर में हुई 18 सेमी बारिश

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











