
आंध्र प्रदेश के CM जगन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी गिरफ्तार, टीआरएस सरकार के खिलाफ कर रही थीं अनशन
AajTak
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन और YSRTP प्रमुख शर्मिला सरकार तेलंगाना की केसीआर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. सरकार के विरोध में उनकी पदयात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है. इसके विरोध में शर्मिला ने पार्टी ऑफिस में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. लेकिन जब उनकी मां पार्टी ऑफिस में शर्मिला से मिलने जाने लगी थी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन और YSRTP पार्टी की चीफ शर्मिला रेड्डी को आधीरात को गिरफ्तार कर लिया गया. तेलंगाना पुलिस ने उन्हें आधीरात को गिरफ्तार कर अपोलो हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया. वह टीआरएस सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन कर रही हैं.
क्या है विवाद?
तेलंगाना की टीआरएस सरकार ने शर्मिला को प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा की मंजूरी नहीं दी थी. इसके विरोध में शर्मिला ने शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया था. उन्होंने शुक्रवार से पानी की एक बूंद तक नहीं पी है, जिसकी वजह से उनकी तबियत तेजी से बिगड़ी.
अपोलो हॉस्पिटल्स के डॉक्टर्स का कहना है कि शर्मिला का ब्लड प्रेशर और शरीर में ग्लूकोज लेवल बहुत ही चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है. शर्मिला के अनशन के मद्देनजर डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि शर्मिला की किडनी फेल हो सकती है.
मां को भी किया हाउस अरेस्ट
जगन की बहन और YSRTP प्रमुख शर्मिला सरकार तेलंगाना की केसीआर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. सरकार के विरोध में उनकी पदयात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है. इसके विरोध में शर्मिला ने पार्टी ऑफिस में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. इससे पहले जब उनकी मां पार्टी ऑफिस में शर्मिला से मिलने जाने लगी थी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











