
आंध्र प्रदेशः 2.5 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था डाक विभाग का अफसर, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा
AajTak
आरोपी बालासुब्रमण्यम ने शुरू में शिकायतकर्ता से उसका निलंबन रद्द करने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद आरोपी ने रिश्वत की राशि घटाकर 2.5 लाख रुपये कर दी थी.
आंध्र प्रदेश में एक डाक घर के वरिष्ठ अधीक्षक को सीबीआई टीम ने 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी वरिष्ठ अधीक्षक अपने सहकर्मी से निलंबन रद्द करने के लिए ये रिश्वत ले रहा था.
यह मामला आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले का है. जहां भीमावरम डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक पी. बालासुब्रमण्यम ने 30 नवंबर को एक आपराधिक मामले का सामना कर रहे अपने कर्मचारी को निलंबित कर दिया था. इसके बाद से वो कर्मचारी काफी परेशान चल रहा था. वो किसी भी हाल में अपना निलंबन निरस्त कराना चाहता था.
पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई के प्रवक्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताचा कि आरोपी बालासुब्रमण्यम ने शुरू में शिकायतकर्ता से उसका निलंबन रद्द करने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद आरोपी ने रिश्वत की राशि घटाकर 2.5 लाख रुपये कर दी थी. इसकी सूचना सीबीआई की मिली तो टीम अलर्ट हो गई.
इस मामले का सत्यापन करने के बाद, सीबीआई टीम ने जाल बिछाया और बालासुब्रमण्यम को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. सीबीआई के एक अफसर ने बताया कि आरोपी डाक अधिकारी के आवासीय और कार्यालय परिसर में तलाशी ली गई, इस दौरान उसके ठिकाने और दफ्तर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं. अब मामले की जांच की जा रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










