
आंधी बनी आफत! खराब मौसम पर टिकटॉक वीडियो बनाया तो पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
कुवैत में एक शख्स को पुलिस ने सिर्फ अरेस्ट कर लिया क्योंकि ये व्यक्ति ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के बाद खराब मौसम को लेकर शिकायत कर रहा था. मिस्त्र के रहने वाले इस शख्स ने धूल भरी आंधी और गर्म मौसम को लेकर ऑनलाइन वीडियो डाला था.
कुवैत में एक शख्स को पुलिस ने सिर्फ इसलिए अरेस्ट कर लिया क्योंकि ये व्यक्ति ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के बाद खराब मौसम को लेकर शिकायत कर रहा था. मिस्त्र के रहने वाले इस शख्स ने धूल भरी आंधी और गर्म मौसम को लेकर ऑनलाइन वीडियो डाला था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इस देश की मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर के मुताबिक, इस वीडियो में मौजूद शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे प्रशासन के हवाले कर दिया गया है. हालांकि, गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति को वापस अपने देश मिस्त्र भेज दिया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इस शख्स ने डैशबोर्ड कैमरे के सहारे टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में इस शख्स ने कहा- मैं इस समय धूल भरी आंधी में फंसा हुआ हूं और हालात इतने बुरे हैं कि मैं अपने सामने कुछ भी नहीं देख पा रहा हूं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












