
आंखों की डायबिटीज पता करने वाली चमत्कारिक टेक्नोलॉजी विकसित, 2 मिनट में देती है रिजल्ट
AajTak
डायबिटीज इंसान के शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकता है. लैंसेट डायबिटीज एंड एडोक्रायनोलॉजी ग्लोबल की स्टडी के मुताबिक ऐसा अनुमान है कि भारत में 2030 तक डायबिटीज के 9.80 करोड़ से ज्यादा मरीज होंगे. डायबिटीज से आंखों की रोशनी भी जा सकती है इसलिए आंखों की डायबिटीज की जांच के लिए नई तकनीक विकसित कई गई है जो आंखों में देखकर ये बता देगी कि मरीज को डायबिटीज है या नहीं.
डायबिटीज इंसान के शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकता है. लैंसेट डायबिटीज एंड एडोक्रायनोलॉजी ग्लोबल की स्टडी के मुताबिक ऐसा अनुमान है कि भारत में 2030 तक डायबिटीज के 9.80 करोड़ से ज्यादा मरीज होंगे. डायबिटीज से आंखों की रोशनी भी जा सकती है इसलिए आंखों की डायबिटीज की जांच के लिए नई तकनीक विकसित कई गई है जो आंखों में देखकर ये बता देगी कि मरीज को डायबिटीज है या नहीं. (प्रतीकात्मक फोटोःगेटी) अगर किसी शख्स को ब्लड प्रेशर, दिल संबंधी दिक्कतें और डायबिटीज हो तो उसकी आंखों में भी डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है. आंखों की डायबिटीज की जांच करने के लिए डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy - DR) का सहारा लिया जाता है. लेकिन इस तकनीक से जांच करने वाले एक्सपर्ट्स भारत में कम हैं. अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो ऐसे एक्सपर्ट की संख्या और भी कम दिखाई देगी. (प्रतीकात्मक फोटोःगेटी) सही जांच न होने और सही एक्सपर्ट से जांच न होने की वजह से आंखों के डायबिटीज से लोग संक्रमित हो जाते हैं. वो एसिम्पटोमैटिक रूप से आंखों में डायबिटीज लेकर घूमते रहते हैं. उन्हें या उनके परिजनों को ये पता नहीं होता. बाद में जब गंभीर अवस्था आती है तब तक देर हो चुकी होती है. इसलिए शंकरा आई फाउंडेशन एंड लेबेन केयर (Sankara Eye Foundation and Leben Care) ने नेत्र (Netra) नाम के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम बनाया है. (प्रतीकात्मक फोटोःगेटी)
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











