
आंखों का डॉक्टर जो नहीं बनना चाहता था राष्ट्रपति, जिसकी ताजपोशी के लिए बदले गए नियम... बशर अल असद की कहानी
AajTak
दमिश्क की सड़क पर जहां जश्न-ए-आजादी का शोर है, उसी के बीच में खड़े होकर समय में पीछे की ओर झांक कर देखें तो तकरीबन 25 साल पहले का वो पूरा दौर सिलसिलेवार तरीके से आंखों के आगे घूम जाता है. साल था 2000, अपने पिता हाफ़िज़ अल-असद की मौत के बाद बशर के हाथ सत्ता की चाबी आई थी. उन्होंने इसे संभाला भी, लेकिन आज वह देश छोड़कर भाग गए हैं.
सीरिया के इतिहास में रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. 13 साल का संघर्ष रंग लाया, बशर अल-असद की तानाशाह सत्ता का खात्मा हुआ, बीते पांच दशकों से एक ही परिवार के केंद्र में रही सत्ता की परिपाटी बदल गई. यह दिन न केवल 13 वर्षों से चले आ रहे विनाशकारी युद्ध का अंत है, बल्कि बशर अल-असद के 24 वर्षों के सत्तावादी शासन का भी अंत माना जा रहा है. अब सत्ता पर विद्रोही ताकतों का कब्जा है और राजधानी दमिश्क की सड़कों पर हजारों लोग जश्न मनाने के लिए जुटे हैं. जो अब मान रहे हैं कि वे आजाद हैं.
कहानी बशर अल-असद की दमिश्क की सड़क पर जहां जश्न-ए-आजादी का शोर है, उसी के बीच में खड़े होकर समय में पीछे की ओर झांक कर देखें तो तकरीबन 25 साल पहले का वो पूरा दौर सिलसिलेवार तरीके से आंखों के आगे घूम जाता है. साल था 2000, अपने पिता हाफ़िज़ अल-असद की मौत के बाद बशर के हाथ सत्ता की चाबी आई थी. उन्होंने इसे संभाला भी, लेकिन आज वह देश छोड़कर भाग गए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने किसी अनजान जगह पर शरण ली है. यह घटना उनके परिवार के 53 साल लंबे शासन का अंत है, जिसने दशकों तक सीरिया पर सख्ती से शासन किया.
कहने को तो असद शासन अब नहीं रहा, उसका खात्मा हुआ, लेकिन अब सीरिया का क्या? वह तो अब भी संघर्ष, विनाश और अनिश्चित भविष्य की चुनौतियों से जूझ रहा है. लाखों सीरियाई नागरिक, जिन्होंने युद्ध के दौरान अपने घर खोए, अब यह सोचने पर मजबूर हैं कि आगे क्या होगा.
बशर अल-असद को शुरुआत में एक नेता के रूप में देखा भी नहीं गया था. उन्होंने लंदन में बतौर आई सर्जन ट्रेनिंग ली थी, और पॉलिटिक्स जिससे उनका तबतक दूर-दूर से नाता नहीं था और न उन्होंने इस बारे में सोचा था, एक दिन यूं ही अचानक इस सत्ता की चाबी उनके हाथ में आ गिरी, जब उनके बड़े भाई बासिल की मौत हुई और अब असद के लिए राजनीति में आना जरूरी हो गया.
सत्ता किस कदर इस आंख के डॉक्टर को अपना बनाना चाहती थी इसकी एक बानगी देखिए, साल 2000 में जब उनके पिता हाफ़िज़ अल-असद की मौत हुई तब बशर अल-असद को सत्ता संभालने के लिए वापस बुलाया गया. जब उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा रही थी, उस समय उनकी उम्र केवल 34 वर्ष थी. वह राष्ट्रपति बन सकें इसके लिए सीरियाई संसद ने न्यूनतम आयु सीमा 40 से घटाकर 34 कर दी. तब बशर ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में 97% से अधिक वोट हासिल किए.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








