
अहमदाबाद: सिंगर पर हुई नोटों की बारिश, स्टेज पर बिखरे पैसे ही पैसे
AajTak
पैसों की बारिश होते सुना होगा, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने यह रियल लाइफ में होते देखा. जहां फेमस गुजराती सिंगर उर्वशी रादादिया के ऊपर पर परफॉर्मेंस के दौरान बाल्टी भरकर नोटों की बारिश हुई. ये नजारा देख सोशल मीडिया पर लोग OMG कह रहे हैं. सिंगर उर्वशी जिस स्टेज पर परफार्म कर रही हैं वहां चारों ओर बस नोट ही नोट बिखरे हुए हैं. बता दें कि, तुलसी विवाह के दिन भजन कार्यक्रम हुआ था. यह वीडियो उसी दिन का है. देखें वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












