
अहमदाबाद विमान हादसा: अबतक 270 की मौत, 9 शवों की DNA प्रोफाइलिंग पूरी, एक शव रिश्तेदारों को सौंपा गया
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 270 तक पहुंच गई है. लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के गुरुवार को अहमदाबाद में क्रैश होने के बाद 9 शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. डीएनए सैंपल मृतकों के परिवारों से मिलान कर पहचान की पुष्टि की गई है.
गुजरात के अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 270 तक पहुंच गई है. लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के गुरुवार को अहमदाबाद में क्रैश होने के बाद 9 शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. डीएनए सैंपल मृतकों के परिवारों से मिलान कर पहचान की पुष्टि की गई है. राहत कमिश्नर आलोक कुमार पांडे और सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी.
दोनों अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ने पहला शव परिवार को सौंप दिया है. बाकी शव तभी रिलीज किए जाएंगे, जब सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी. इससे पहले 8 शवों को परिजनों ने बिना डीएनए प्रोफाइलिंग के पहचान लिया था, क्योंकि ये शव सही हालत में थे. इस हादसे में विमान के 242 में से एक यात्री को छोड़ सभी की मौत हो गई. इसके अलावा क्रैश साइट पर 5 एमबीबीएस छात्रों सहित 29 लोग मारे गए थे. राज्य और केंद्र की एजेंसियों ने मिलकर काम किया है.
राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि गुजरात के 33 जिलों में से 18 जिलों के मृतकों के परिवारों से संपर्क किया गया है. 230 टीमें गठित की गई हैं. शनिवार से मृतक के परिवारों को शव सौंपने का काम शुरू हो गया है. डीएनए सैंपल देने के लिए परिजन खुद आए या उनके प्रतिनिधि आए, सभी को आईडी साथ लाने के लिए कहा गया था. मृतक के परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एएमसी ने मृतक प्रमाणपत्र तुरंत जारी कर दिए हैं.
उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के हर परिवार के लिए एक-एक टीम बनाई गई है, जो शव को एम्बुलेंस में उनके घर तक पहुंचाएगी. 11 विदेशी परिवारों से संपर्क नहीं हो पाया था, लेकिन अब उनसे संपर्क हो गया है. वे कल दोपहर तक अहमदाबाद पहुंचेंगे. ब्रिटिश हाई कमीशन अहमदाबाद में सक्रिय है. सभी एजेंसियां उनके साथ संपर्क में हैं. वहीं, डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार जो बेहद भाग्यशाली हैं, अच्छी रिकवरी कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कई शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग पूरी हो चुकी है. एक शव प्लेन के टेल से बरामद हुआ है. दो घायलों का इलाज आईसीयू में जारी है. इस बीच फोरेंसिक टीमें और एविएशन विशेषज्ञ मलबे की जांच में जुटे हैं, जबकि केंद्र ने हाई लेवल मल्टी-डिसिप्लिनरी पैनल का गठन किया है. उसकी अगुआई यूनियन होम सेक्रेटरी करेंगे. गुजरात सरकार ने शवों सौंपने के लिए डॉक्टरों, सहायकों और ड्राइवरों की 591 लोगों की टीम के साथ 192 एम्बुलेंस की व्यवस्था की है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








