
अहमदाबाद में अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़... गेस्ट हाउस से भ्रूण समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार
AajTak
अहमदाबाद ग्राम्य के बावला स्थित पनामा गेस्ट हाउस में अवैध गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश हुआ. SOG और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नर्सिंग कोर्स कर चुकी हेमलताबेन समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार हुईं. मौके से एक भ्रूण भी बरामद हुआ है. आरोपी बिना मेडिकल अनुमति गर्भवती महिलाओं से मोटी रकम लेकर गर्भपात करवा रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अहमदाबाद ग्राम्य के बावला क्षेत्र में स्थित पनामा गेस्ट हाउस से पुलिस ने एक अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अहमदाबाद ग्राम्य की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस को इनपुट मिला कि यहां बिना किसी मेडिकल प्रैक्टिस के गैरकानूनी तरीके से गर्भपात किया जा रहा है. छापे के दौरान मौके से एक भ्रूण भी बरामद हुआ है, जिससे पुष्टि हुई कि हाल ही में एक महिला का गर्भपात करवाया गया है.
गिरफ्तार महिलाओं में मुख्य आरोपी मूल रूप से धोलका के कलिकुण्ड की निवासी हेमलताबेन ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ है और पहले संतोकबा अस्पताल में डॉक्टर के साथ काम कर चुकी है. उसी अनुभव के आधार पर वह गर्भपात की प्रक्रिया को अंजाम देती थी. हेमलता गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर मोटी रकम वसूलती थी और बावला स्थित गेस्ट हाउस में रूम किराए पर लेकर अवैध गर्भपात करवाती थी.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशियों का अड्डा बने अहमदाबाद के चंडोला तालाब में फिर बुलडोजर एक्शन, 8 हजार अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
डीवाईएसपी नीलम गोस्वामी ने बताया कि एएसआई भरतसिंह खुमानसिंह को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि पनामा गेस्ट हाउस के रूम नंबर 105 में गर्भपात की प्रक्रिया चल रही है. सूचना पक्की होने के बाद SOG टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की और महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया.
गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 91, 92, 54 तथा मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी अधिनियम 1971 की धारा 5(2) और 5(3) के तहत बावला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं और क्या इसमें किसी अस्पताल या मेडिकल स्टाफ की संलिप्तता रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









