अहमदाबाद: ट्रांसवुमन डॉक्टर जेसनूर दायरा, अब सेक्स चेंज से बनना चाहती हैं मां, सीमन कराया फ्रीज
AajTak
गुजरात की ट्रांसवुमन डॉक्टर जेसनूर दायरा का जन्म एक पुरुष के तौर पर हुआ था. पर अब वो खुद को एक महिला मानती हैं और अपना सेक्स चेंज कराने वाली हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले उन्होंने अपना सीमन फ्रीज कराकर सुरक्षित रखवा दिया है.
गुजरात की ट्रांसवुमन डॉक्टर जेसनूर दायरा का जन्म एक पुरुष के तौर पर हुआ था. पर अब वो खुद को एक महिला मानती हैं और अपना सेक्स चेंज कराने वाली हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले उन्होंने अपना सीमन फ्रीज कराकर सुरक्षित रखवा दिया है. (फोटो- डॉक्टर जेसनूर दायरा) इस साल के आखिर में डॉक्टर जेसनूर दायरा अपना सेक्स चेंज कराकर महिला बनना चाहती हैं. ऐसा करने से उनका मां बनने का सपना पूरा होगा. ये बच्चा जैविक तौर पर उन्हीं का होगा क्योंकि पिता के तौर पर यह उनके सीमन में मौजूद स्पर्म से जन्म लेगा. इस स्पर्म का डोनर एग के साथ मिलन कराकर सरोगेट मां के गर्भ में प्लांट किया जाएगा. बच्चे के जन्म के बाद दायरा इसे गोद लेंगी और मां की तरह पालेंगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











