
'अहंकार और PAK के पैसों के लालच में भारत से बिगाड़े रिश्ते...', अमेरिका के पूर्व राजदूत का ट्रंप पर हमला
AajTak
अमेरिका के पूर्व राजदूत रहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इमैनुएल ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान से पैसे के चक्कर में भारत के साथ अमेरिका के दशकों पुराने रणनीतिक रिश्तों को कमजोर कर दिया है.
अमेरिका के पूर्व जापानी राजदूत रहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने अपने 'अहंकार और पाकिस्तान से मिले थोड़े से पैसों के लालच' की वजह से भारत के साथ अमेरिका के 40 साल के रणनीतिक संबंधों को खत्म कर दिया. रहम इमैनुएल ने कहा कि यह ना सिर्फ एक राजनयिक भूल है बल्कि एक ऐसी रणनीतिक गलती है, जिसका फायदा चीन ने उठाया है.
रहम इमैनुएल ने कहा है कि उन्होंने (ट्रंप) भारत-अमेरिका संबंधों को अपने निजी हित और अहंकार की वजह से नुकसान पहुंचाया. ट्रंप ने 'भारत के साथ दशकों से बनी रणनीतिक साझेदारी को कुछ पैसों और निजी स्वार्थों के लिए दांव पर लगा दिया.'
इमैनुएल ने आगे कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को इसलिए बर्बाद कर दिया क्योंकि उनका अहंकार आड़े आ गया और पाकिस्तान से पैसे उनके बेटे को दिए गए.'
उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जो 40 साल की रणनीतिक योजना थी, उसे ट्रंप प्रशासन की गलत नीतियों और निजी लाभ की राजनीति ने बर्बाद कर दिया. हमने भारत को लेकर जो रणनीतिक प्रबंधन बनाया था, उसे हमारी ही सरकार ने तहस-नहस कर दिया. हमारे राष्ट्रपति ने अहंकार और पाकिस्तान से मिले थोड़े से पैसों के लालच की वजह से 40 साल की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया. यह एक बड़ी रणनीतिक भूल है, जिसका फायदा चीन उठा रहा है.
इमैनुएल ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने ना सिर्फ ट्रंप के बेटे बल्कि कारोबारी विटकॉफ के बेटे को भी पैसे दिए. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के दीर्घकालिक इंडो-पैसिफिक हितों के लिए एक 'खतरनाक मोड़' है. ट्रंप के इस कदम ने अमेरिका की साख को नुकसान पहुंचाया है और एशिया में चीन को बढ़त लेने का मौका दिया है. चीन ने इस पूरे हालात का फायदा उठाया. उसने भारत को लेकर अमेरिका की कूटनीतिक असफलता को अपने पक्ष में मोड़ लिया.
रहम इमैनुएल इससे पहले पहले शिकागो के मेयर रह चुके हैं और बराक ओबामा के चीफ ऑफ स्टाफ भी रह चुके हैं. इमैनुएल की इस टिप्पणी ने अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.









