
अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर 2.8 लाख ठगे, एम्स का फरार लैब असिस्टेंट बहन के साथ गिरफ्तार
AajTak
कोरोना संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर एम्स के लैब असिस्टेंट ने 5 लाख रुपये की डिमांड की थी. 2.80 लाख एडवांस लेने के बाद वो फरार हो गया था. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उसे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों से पैसे ठगने वाले भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने मरीज के परिजनों से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर 5 लाख रुपये की डिमांड की थी. लेकिन 2.80 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद फरार हो गए थे. दोनों भाई-बहन हिमाचल के मंडी में जाकर छिप गए थे. जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि एम्स के लैब असिस्टेंट और उसकी बहन ने मिलकर कोरोना मरीज के तीमारदार से 2 लाख 80 हजार रुपये सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर ले लिए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी लैब असिस्टेंट पंकज कुमार और उसकी बहन कंवलप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











