
अस्पताल में चलते- चलते हुई डिलीवरी, गिरने से नवजात की मौत...डॉक्टरों ने भर्ती से किया था इंकार
AajTak
कर्नाटक के रणेबेन्नूर इलाके में जिला अस्पताल में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को वार्ड भरा होने के कारण भर्ती नहीं किया गया. आरोप है कि महिला ने अस्पताल के कॉरिडोर में बच्चे को जन्म दिया और अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई. मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं.
कर्नाटक के हावेरी में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार सुबह हुई, जब रणेबेन्नूर के पास स्थित काकोल गांव की रहने वाली 30 वर्षीय रूपा करबन्ननवर लेबर पेन के साथ अस्पताल पहुंचीं. परिवार का आरोप है कि गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें डिलीवरी वार्ड में इसलिए भर्ती नहीं किया गया क्योंकि वहां सभी बेड भरे हुए थे.
परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा बढ़ने के बावजूद उन्हें वार्ड के बाहर फर्श पर बैठा दिया गया. उनका कहना है कि लेबर रूम में भीड़ थी और स्टाफ ने किसी तरह की तत्काल सहायता देने से इनकार कर दिया. रूपा की बहन ने बताया कि स्टाफ से कई बार मदद की गुहार लगाने के बाद भी कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया.
इसी दौरान, रूपा शौचालय की ओर जा रही थीं, तभी अचानक कॉरिडोर में ही बच्चे का जन्म हो गया. जन्म के ठीक बाद नवजात जमीन पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह दृश्य देखने वाले कई मरीज और परिजन सदमे में आ गए.
घटना के बाद परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि यदि समय पर बेड और मेडिकल सहायता मिल जाती, तो बच्चे की जान बच सकती थी. परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की.
जिला सर्जन पी.आर. हवाणूर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है. समिति में डिप्टी कमिश्नर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, तकनीकी विशेषज्ञ और जिला सर्जन शामिल होंगे. हवाणूर ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रसूति सेवाओं में स्टाफ की कमी और अव्यवस्था के कारण गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में पड़ती है. उन्होंने सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है. परिवार ने नवजात की मौत के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









