
अस्थि विसर्जन करके लौट रहे ग्रामीणों की कार का एक्सीडेंट, हादसे में 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर
AajTak
अस्थि विसर्जन करके वापस गांव लौट रहे लोगों की कार का एक्सिडेंट हो गया. हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई है. तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं. घटना छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 30 पर हुई है. शवों को और गंभीर घायल लोगों को गैस कटर से गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया है.
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सीमा की पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे 30 पर बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई. हादसे में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है. तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल भेजा गया है.
बताया गया कि बोलेरो सवार सभी लोग अस्थि विसर्जन करके वापस अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना सुकमा सीमा से लगे अल्लूरी जिले के चिंतूर में एनएच 30 पर हुई है. जगदलपुर के जगदलपुर के पंडरीपानी के रहने वाले नौ लोग भद्राचलम से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान चिंतूर में उनकी बोलेरो कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलट गई. मौक पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही गाड़ी में से लोगों को निकालना शुरू किया. इस हादसे में नौ लोगों ने से छह की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और एंबुलेंस को भी बुलाया गया. इसके बाद तीन गंभीर घायलों को भद्राचलम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. लोगों का कहना है कि घायलों की भी हालत ठीक नहीं है.
कटर से काटी गई गाड़ी तब निकले शव
टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई थी और पिचक गई थी. गाड़ी की हालत इतनी बुरी हो गई थी कि उसके गेट नहीं खुल रहे थे. घायल उसमें फंसे हुए थे. उनको बाहर निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग कर गाड़ी काटी गई. तब कहीं जाकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










